16 Jan - 'पहला खाड़ी युद्ध'

*🌎🌎💢सामान्य ज्ञान💢🌎🌎*

╔═════════════════╗ 
    *♻⭕आज का इतिहास⭕♻* 
╚═════════════════╝




           *16 ᒍᗩᑎᑌᗩᖇY*





*16 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1547 - इवान चतुर्थ 'इवान द टैरिबल' रूस का जार बना।
1556 – स्पेन के सम्राट कैरेल ने अपने पुत्र फिलीप द्वितीय को अपना उत्तराधिकारी चुना।
1581 - ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया।
1681- महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में क्षत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ।
1761 - पांडेचेरी पर से अंग्रेज़ों ने फ़्राँसीसियों का अधिकार हटा दिया।
1769 - कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
1846 – मौक्सिको पर अमरीका के आक्रमण के साथ ही इन दोनों देशों के बीच दो दिवसीय युद्ध आरंभ हुआ।
1868 - रेफ्रिजरेटर कार विलियम डेविस द्वारा पेटेंट कराई गयी जो की डेट्रायट में एक मछली व्यापारी था।
1920 – अमरीका में अलकोहल बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिसके साथ ही इस देश में प्रतिबंध का काल आरंभ हुआ।
1920 - 'लीग ऑफ़ नेशंस' ने पेरिस में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की।
1943 - इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला।
1947 - विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
1955 - पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन।
1969 - सोवियत अंतरिक्ष यानों 'सोयुज 4' और 'सोयुज 5' के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।
1989 - सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।
1991 - 'पहला खाड़ी युद्ध' (अमेरिका की इराक के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई शुरू)।
1992 – अलजीरिया के नेता मोहम्मद बू ज़ियाफ़ स्वेदश लौटे और उन्हें 5 सदस्यीय राष्ट्रपति परिषद के अध्यक्ष के रुप में शपथ दिलायी गयी। उन्हें देश निकाला देकर फ़्रांस भेज दिया गया था जहॉ उन्होंने 27 वर्ष बिताये।
1992 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि।
1995 - चेचेन्या में चल रहे गृहयुद्ध को रोकने के लिए रूसी प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमिर्दिन एवं चेचेन्या प्रतिनिधिमंडल के बीच समझौता।
1996 - हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नये आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।
1999 - भारत के अनिल सूद विश्व बैंक के उपाध्यक्ष बने ।
1999 - टोक्यो (जापान) पुन: विश्व का सबसे मंहगा शहर घोषित।
2000 - चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को 'साकार बुद्ध' के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की।
2002 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अलक़ायदा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।
2003 - भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना।
2005 - जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अज़हर पर शिंकजा कसने के लिए *[एफ़.बी.आई.]ने भारत से मदद मांगी।
2006 – लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में विरेन्द्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने पहले विकेट के लिए भारतीय इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी 410 रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई।
2006 - समाजवादी नेता माइकल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं।
2008 - सेतुसमुद्रम परियोजना पर योजना का मसौदा पेश करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को दो हफ्ते का समय दिया।
2008 - पाकिस्तान में वजीरिस्तान में वाना क्षेत्र में आतंकी हमले में 30 सैनिक लापता हुए।
2009- उत्तर प्रदेश को हराकर मुम्बई ने रिकार्ड 38वीं बार रणजी चैम्पियनशिप जीती।
2013 - सीरिया के इदलिब में बम धमाकों में 24 लोगों की मौत।
2019 - केन्या के होटल पर आतंकी हमला, 14 की मौत, 20 घंटे तक चले अभियान में सभी आतंकी ढेर।
2019 - ऑस्ट्रेलिया में लू का कहर, पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब।
2019 - नौवां अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म सिंचाई सम्मेलन औरंगाबाद में शुरू। 
2019 - चण्डीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीदों के नाम पर ‘शौर्य पुरस्कार’ और पुलिस स्मारक बनाने की घोषणा की।