19 Jan -वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स पर वक्त बिताने में भारतीय दुनिया में सबसे आगे: रिपोर्ट।

19 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1649 - इंग्लैंड नरेश 'चार्ल्स प्रथम' के ख़िलाफ़ मुकदमा शुरू हुआ।
1668 - किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1764 - जॉन विल्क्स को राजद्रोह के लिए ग्रेट ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स से बाहर कर दिया गया।
1795 - फ्रांसीसी फ़ौजों ने हॉलैंड को तबाह किया।
1812 - बेलिंगटन के ड्यूक के नेतृत्व में स्पेन ने कई महत्त्वपूर्ण शहरों पर कब्ज़ा किया।
1829 - अगस्त कलिंगमैन की जोहान वोल्फगैंग वॉन फ़ाउस्ट का ब्राउनश्विक में प्रीमियर किया गया।
1839 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया।
1905 - बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर ने आखरी सांस ली।
1910 - जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त।
1918 - बोलेविको ने पेट्रोगाड स्थित संविधान सभा को भंग कर दिया।
1920 - अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।
1921 - मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1927 - ब्रिटेन ने अपनी सेना को चीन भेजने का निर्णय लिया।
1938 - जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।
1938 - जनरल फ्रांसिस्को फ्रैंको के समर्थक सैनिकों ने बार्सीलोना और वैलेसिया शहरों पर बमबारी की, जिससे 700 व्यक्ति मारे गए।
1941 - ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया।
1942 - 'द्वितीय विश्वयुद्ध' के दौरान जापान ने बर्मा (वर्तमान म्यांमार) पर कब्ज़ा किया।
1945 - सोवियत सेनाओं ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान पोलैंड की लोद्ज यहूदी बस्ती को नाज़ी पहरे से आज़ाद कराया।
1949 - कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी।
1956- सूडान अरब लीग का नौंवा सदस्य बना।
1960 - अमेरिका और जापान के बीच आपसी सुरक्षा समझौता हुआ।
1966 - इंदिरा गाँधी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया।
1975- हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया।
1977 - समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध अमेरिका के मिआमी शहर में पहली बार बर्फ़ गिरी।
1981 - अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।
1986 - पहला कम्प्यूटर वायरस 'सी.ब्रेन' सक्रिय किया गया।
1992 - इज़रायल के प्रधानमंत्री 'चितजाक मीर' की मिली-जुली सरकार ने संसद में बहुमत खो दिया।
1995 - चेचन्या के अलगाववादी राष्ट्रपति भवन से भाग निकले और रूसी तोपख़ाने ने उसे नष्ट कर दिया।
2001 - थाइलैंड में रॉक थाइ पार्टी को बहुमत मिला।
2001 - तालिबान पर सुंयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध प्रभावी हुए।
2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने किसी भी ग़ैर-पाकिस्तानीआतंकवादी पाकिस्तान में होने से इन्कार किया।
2003 - मिस्र ने इस्रायल पर हमले रोकने संबंधी अपने प्रस्ताव के बारे में काहिरा में होने वाली बातचीत के लिए फ़िलिस्तीनी गुटों को आमंत्रित किया।
2003 - भारतीय राजनयिक 'सुधीर व्यास' को पाकिस्तान में प्रताड़ित किया गया।
2004 - हिमाचल प्रदेश में चम्बा ज़िले के गरौला गांव में एक बस के नदी में गिर जाने से 21 लोग मारे गए।
2005 - सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के 'आस्ट्रेलिया ओपन' के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2007 - जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।
2008 - सार्वजनिक क्षेत्र की 'पेट्रोलियम कंपनी' 'इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन' ने 'ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया' के साथ समझौता किया।
2008 - श्रीलंका की सेना ने उत्तरी इलाके में हुए संघर्ष में उग्रवादी संगठन लिट्टे के 31 उग्रवादी मार गिराये।
2009 - झारखण्ड में राजनीतिक अनिश्चितता को समाप्त करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने 'राष्ट्रपति शासन' लगाने का निर्णय किया।
2009 - 'सूर्यशेखर गांगुली' ने 'पार्श्वनाथ शतरंज ख़िताब' जीता।
2010- पश्चिम बंगाल बिहार और उड़ीसा ने बीटी बैंगन का विरोध किया। देश के कुल बैंगन उत्पादन में इन तीन राज्यों का 60 प्रतिशत हिस्सा है।
2013 - स्काटलैंड के ग्लेन कोए में हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत।
2019 - मेक्सिको - पाइपलाइन से तेल चुराते वक्त धमाका, आग से लगभग 67 की मौत, 75 घायल ।
2019 - वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स पर वक्त बिताने में भारतीय दुनिया में सबसे आगे: रिपोर्ट।